लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो रेल निगमः कोविड कहर तेज, झंडेवालान, आनंद विहार और कीर्ति नगर सहित कई स्टेशनों की एंट्री पर रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2021 16:49 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड​​-19 मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देशहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। अस्थायी रूप से बंद सभी स्टेशनों से बाहर निकलने की अनुमति है।बहादुरगढ़ सिटी, ब्रिगेडियर होशियार सिंह, श्याम पार्क, राज बाग और मोहन नगर हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को कई मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

 

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, "हमारे भीड़ नियंत्रण उपायों के तहत सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए, आरके आश्रम मार्ग, कड़कड़डूमा, प्रीत विहार, निर्माण विहार, सुप्रीम कोर्ट, आनंद विहार, आईएसबीटी और वैशाली स्टेशन के प्रवेश द्वारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।"

डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित किया कि अस्थायी रूप से बंद सभी स्टेशनों से बाहर निकलने की अनुमति है। अस्थायी रूप से बंद अन्य स्टेशन शादीपुर, द्वारका मोड़, टैगोर गार्डन, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, राजेंद्र प्लेस, मोती नगर, बहादुरगढ़ सिटी, ब्रिगेडियर होशियार सिंह, श्याम पार्क, राज बाग और मोहन नगर हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, भीड़ नियंत्रण उपायों के तहत राजीव चौक, एमजी रोड, नयी दिल्ली और चांदनी चौक जैसे स्टेशन के लिए सीमित संख्या में लोगों के प्रवेश की अनुमति है। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर दिल्ली में छह दिनों के लॉकडाउन के दौरान मेट्रो ट्रेनों के फेरे कम हो गए हैं।

डीएमआरसी ने सोमवार को एक बयान में कहा था, "सुबह (सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक) और शाम को (शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक) व्यस्त समय में पूरे नेटवर्क पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी।" उसने कहा था, "दिन के बाकी समय के लिए, नेटवर्क पर सेवाएं 60 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।" वैध पहचान पत्र दिखाने पर छूट प्राप्त लोग मेट्रो सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो ने लॉकडाउन के लिए अपनी परिचालन योजना को संशोधित किया, ट्रेनों के फेरे बढ़ाये

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मंगलवार को छह दिनों की लॉकडाउन अवधि के लिए अपनी परिचालन योजना को संशोधित किया और व्यस्त समय के दौरान मेट्रो ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिये हैं। अब मेट्रो ट्रेन 30 मिनट के बजाय 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि दिन की बाकी अवधि में फेरे 60 मिनट से 30 मिनट तक बढ़ाये गए हैं।

व्यस्त समय के दौरान मेट्रो के परिचालन समय में वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि डीएमआरसी ने सोमवार को एक बयान में कहा था, "सुबह (सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक) और शाम को (शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक) व्यस्त समय में पूरे नेटवर्क पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी।"

डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा, "26 अप्रैल 2021 की सुबह पांच बजे तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लगाए गए कर्फ्यू की अवधि के दौरान मेट्रो से यात्रा करने वाले पात्र लोगों के लिए 50 प्रतिशत बैठने की व्यवस्था के अनुपालन में अधिक क्षमता की पेशकश करने के लिए, डीएमआरसी ने अब तत्काल प्रभाव से अपनी परिचालन योजना को संशोधित करने का फैसला किया है।"

बयान में कहा गया कि व्यस्त समय के दौरान सुबह के समय (सुबह सात बजे से 11 बजे तक) और शाम के समय (शाम चार बजे से आठ बजे तक) पूरे नेटवर्क पर 15 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, बाकी समय के लिए पूरे नेटवर्क में सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड​​-19 मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है, क्योंकि शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामेट्रोकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया