Delhi Metro News: यात्री के रेलवे ट्रैक पर कूदने से ब्लू लाइन प्रभावित, तिलक नगर से करोल बाग की सेवाओं पर असर

By आजाद खान | Updated: April 22, 2022 13:18 IST2022-04-22T12:51:04+5:302022-04-22T13:18:27+5:30

डीएमआरसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि एक यात्री के रेलवे ट्रेक पर कूदने से सेवाओं में देरी हो रही है।

Delhi Metro News Blue Line services came to standstill due to passenger jumps railway track tilak nagar karol bagh route dmrc twitter | Delhi Metro News: यात्री के रेलवे ट्रैक पर कूदने से ब्लू लाइन प्रभावित, तिलक नगर से करोल बाग की सेवाओं पर असर

Delhi Metro News: यात्री के रेलवे ट्रैक पर कूदने से ब्लू लाइन प्रभावित, तिलक नगर से करोल बाग की सेवाओं पर असर

Highlightsशुक्रवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो की सेवाएं ठप रही है। इसकी जानकारी डीएमआरसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। इस लाइन पर कल भी सेवाओं पर असर पड़ा था।

दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन पर शुक्रवार को एक यात्री के आ जाने से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं करीब 15 मिनट तक ठप रही है। इसके कारण तिलक नगर से करोल बाग तक की सेवाओं में देरी देखने को मिली है। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दी है। आपको बता दें कि इससे पहले कल भी इस लाइन पर सेवाओं में देरी देखी गई थी जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। यात्रियों ने सेवाओं में देरी होने के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट और कमेंट्स भी किए थे। बाद में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस पर अपडेट दिया था जिसके बाद सेवाएं फिर से बहाल हो गई थी। 

कुछ देर के लिए सेवाएं रूकी थी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि एक यात्री के रेलवे ट्राक पर कूदने से तिलक नगर से करोल बाग तक की सेवाओं में देरी देखने को मिली थी। हालांकि यह सेवाएं कुछ मिनटों बाद बहाल कर दिया गया था और ब्लू लाइन की सेवाएं फिर से आम हो गई थी। लेकिन लगातार दो दिनों से सेवाओं में देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी को जाहिर की है। 

कल भी हुई थी ऐसी ही घटना

आपको बात दें कि कल भी इस तरीके से ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हुई थी जिसके बार में डीएमआरसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी थी। डीएमआरसी ने कहा था, "द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा है।" 

इसके बाद डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा अनियमित सिग्नलिंग के कारण सुबह 9.10 से 10 बजे तक ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित थी जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों की गति को मैनुअल मोड में कर दिया गया था। डीएमआरसी ने बताया कि पूरी रूप से सेवाएं 10 बजे ही बहाल हो पाई थी। 

Web Title: Delhi Metro News Blue Line services came to standstill due to passenger jumps railway track tilak nagar karol bagh route dmrc twitter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे