लाइव न्यूज़ :

बंदर के मेट्रो ट्रेन में घुसने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए दिल्ली मेट्रो बना रही है योजना

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली मेट्रो ट्रेन में हाल ही में एक बंदर के घुसने की घटना के बाद डीएमआरसी ने सोमवार को कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए वह मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने की योजना बना रहा है।

दरअसल दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बंदर के इधर-उधर घूमने और फिर सीट पर बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना शनिवार शाम की है जब बंदर ब्लू लाइन मेट्रो की एक ट्रेन के डिब्बे में घुसकर इधर-उधर घूमने लगा, जिसे देखकर यात्री चौंक गए। वीडियो में बंदर हैंडरेल बार पकड़कर लटकता दिखाई दे रहा है।

डीएमआरसी ने सोमवार को एक बयान में कहा,‘‘बंदर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में घुस गया था और तीन से चार मिनट तक वह अंदर ही रहा। डीएमआरसी के कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रेन को अगले स्टेशन पर खाली करा लिया। ’’

बयान में कहा गया,‘‘ डीएमआरसी यात्रियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग से विचार विमर्श करके मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने की योजना बना रहा है,ताकि इनके अचानक मेट्रो परिसर में घुसने के बाद पैदा हुई स्थिति से निपटा जा सके।’’ इसमें कहा गया कि इस संबंध में डीएमआरसी यात्रियों से अपील करना चाहता है और उन्हें सुझाव देता है कि वे जानवरों को पुचकारने, कुछ खिलाने (जानवरों को) अथवा ऐसी किसी भी स्थिति से बचें जो उन्हें इस प्रकार के हालात में खतरे में डाल सकते हों।

बयान में आगे कहा गया कि डीएमआरसी एक बार फिर आम जनता से अनुरोध करता है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी वे ट्रेन संचालक अथवा मेट्रो के अधिकारियों को दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। मेट्रो के अधिकरियों ने रविवार को कहा कि घटना से ‘‘ किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान