लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की फ्री यात्रा के लिए ये है केजरीवाल सरकार की योजना, DMRC के साथ कर रहे हैं प्लानिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 15:39 IST

तीन जून को प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में 33 प्रतिशत और डीटीसी में 30 प्रतिशत महिलाएं सफर करती हैं। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (DMRC)में महिलाओं की यात्रा करने वाली योजना को अंतिम रूप देने में लगे हैं। खबर के मुताबिक DMRC इसके लिए दिल्ली सरकार से मिलकर कई प्लानिंग पर काम कर रही है। महिला यात्रियों के लिए मेट्रो स्टेशनों पर अलग से काउंटर बनाकर उनके लिए गुलाबी टोकन जारी करने सहित अन्य विकल्प पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस बात की अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। माना जा रहा है कि जैसे ही प्लान का खाका पूरी तरह तैयार हो जाएगा, इसको लागू कर दिया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो और डीटीसी में फ्री यात्रा करने वाला प्लान पहले कुछ महीनों के लिए ट्रायल प्लान के तौर पर लागू होगा। जिसके बाद सफलता और सुधारों के साथ एक फुलप्रुफ प्लान बनाने के बाद इसे लंबी समयावधि के लिए लागू किया जाएगा।

तीन जून को प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसे लागू करने में  2 से 3 महीने का वक्त लगेगा। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि महिलाओं का किराया इसलिए फ्री किया जा रहा है कि ताकी वो ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी। 

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में 33 प्रतिशत और डीटीसी में 30 प्रतिशत महिलाएं सफर करती हैं। मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर करीब एक हजार करोड़ प्रतिवर्ष का खर्च आएगा जबकि करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च बसों को लेकर सरकार पर आएगा। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया