लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवालों की जेब पर फिर लगेगी मार, एक बार फिर बढ़ सकता है मेट्रो का किराया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2018 05:22 IST

दिल्ली वालों पर एक बार फिर से मेट्रो के किराये का बोझ बढ़ सकता है। जल्द ही उनकी मेट्रो का किराया एक बार फिर से बढ़ सकता है।

Open in App

दिल्लीवालों की जेब पर फिर लगेगी मार, एक बार फिर बढ़ सकता है मेट्रो का किराया नई दिल्ली, 14 जुलाई: दिल्ली वालों पर एक बार फिर से मेट्रो के किराये का बोझ बढ़ सकता है। जल्द ही उनकी मेट्रो का किराया एक बार फिर से बढ़ सकता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक एयरपोर्ट मेट्रो की वजह से दिल्ली मेट्रो पर 5000 करोड़ का बोझ बढ़ा है। 

ऐसे में बोझ को कम करने के लिए मेट्रो किराया बढ़ा सकता है।इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय व शहरी विकास मंत्रालय से मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है। जिस पर उनका कहना है अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए इस पूरे मामले में रिलायंस कंपनी को कोशिश की गई है। वही, दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो की रफ्तार 120 किलोमीटर पर चलानी तय की गई थी। 

इस मेट्रो में जानबूझकर तकनीकी गड़बड़ियां की गई। वहीं, मेट्रो पर करीब 5000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट दिल्ली सरकार ने की स्टडी कराई है। सरकार चल रही गड़बड़ियों के खिलाफ जांच भी जल्द करवाएगी। फिलहाल ये तय नहीं हुआ है कि मेट्रो का किराया कितना और कहां  से कहां का बढ़ेगा। सरकार फिलहाल इसको बढ़ाने का विचार कर रही है तो ऐसे में अभी नहीं कहा जा सकता कि ये किराया कब बढ़ेगा।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने बताया कि  मेट्रो पटरियों में 15,51 दरारें तथा 49 दोषपूर्ण मोड़ पाए गए हैं। इस वजह से रेलवे सेफ्टी कमीशनर ने इसे अनुमति नहीं दी थी। यह बदलाव मेट्रो की रफ्तार कम करने के लिए किया गया।  इस वजह से  120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार को कम कर  50 किलोमीटर प्रतिघंटे किय गया। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं