लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने रिज इलाके में डिपो बनाने की योजना छोड़ी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपने चौथे चरण के तहत प्रस्तावित एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के लिए रिज क्षेत्र में एक डिपो बनाने की अपनी योजना पारिस्थितिकीय कारणों के चलते छोड़ने का फैसला किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि डीएमआरसी इस आगामी गलियारे के लिए अपने मौजूदा दो डिपो में क्षमता इजाफा करेगी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे को रिज प्रबंधन बोर्ड (आरएमबी) से बुधवार को मंजूरी मिल गई है। इस गलियारे के तहत रिज और मॉर्फोलॉजिकल रिज इलाकों में चार स्टेशनों का निर्माण होना है तथा 1,072 पेड़ों को काटा जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे को डीएमआरसी ने 'सिल्वर लाइन' का नाम दिया है। यह नेटवर्क का 10वां गलियारा होगा, इसलिए इसे लाइन 10 भी कहा जाएगा। इस लाइन में 15 स्टेशन होंगे।

अधिकारी ने बताया, “डीएमआरसी ने रिज क्षेत्र पर एरोसिटी-तुगलकाबाद लाइन के निर्माण के प्रभाव को कम करने के लिए काफी प्रयास किए हैं।” अधिकारी ने कहा कि आगामी सिल्वर लाइन के लिए रिज क्षेत्र में एक डिपो बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब डीएमआरसी ने योजना को छोड़ने का फैसला किया है और इसके बजाय मौजूदा दो डिपो में क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित