लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो ने कोविड टीके की 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि पर संदेश प्रदर्शित किये

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर कोविड रोधी टीकाकरण अभियान में बृहस्पतिवार को भारत के 100 करोड़ खुराक के आंकड़े को पार करने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपनी सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के माध्यम से घोषणाएं कीं और ‘‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’’ को दर्शाने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों में अपने पैनलों पर संदेश प्रदर्शित किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘देश द्वारा इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों सहित दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के साथ-साथ ऑडियो विजुअल स्क्रीन के माध्यम से कोविड-19 टीके संबंधी उपलब्धि के बारे में जानकारी साझा की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों के माध्यम से घोषणाएं कर यात्रियों को इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई और ट्रेनों तथा स्टेशनों में पैनलों पर संदेश भी प्रदर्शित किए गये।

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार चली गई और इसी के साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार होने पर कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल