लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: आज से पुराने समय पर चलेगी दिल्ली मेट्रो, सफर से पहले जान लें ये सूचना

By स्वाति सिंह | Updated: September 12, 2020 12:20 IST

गृह मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो के परिचालन की चरणबद्ध बहाली के लिए हाल में दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि सेवाएं सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में शुरू की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवा शनिवार से बहाल हो गईं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कोरोना वायरस महामारी के कारण 170 दिन से भी अधिक समय से बंद थी।

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर परिचालन शुरू होने के साथ ही सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवा शनिवार से बहाल हो गईं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कोरोना वायरस महामारी के कारण 170 दिन से भी अधिक समय से बंद थी।

मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। अब मेट्रो पहले की तरह ही सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ ही अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर परिचालन शुरू हो गया है। यात्रा के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन करें।’’ सोमवार को दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन और रैपिड मेट्रो पर सीमित परिचालन शुरू किया था।

मेट्रो सेवाएं कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च से बंद कर दी गई थीं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो के परिचालन की चरणबद्ध बहाली के लिए हाल में दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि सेवाएं सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में शुरू की जाएगी। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया