दिल्‍ली मेट्रो बना सुसाइड प्‍वाइंट, 6 माह में 16 लोगों ने की खुदकुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 18:43 IST2019-09-26T18:43:39+5:302019-09-26T18:43:39+5:30

दिल्ली के उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार दोपहर मानसिक अवसाद से पीड़ित एक बुजुर्ग ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं।

Delhi Metro becomes suicide point, 16 people committed suicide in 6 months | दिल्‍ली मेट्रो बना सुसाइड प्‍वाइंट, 6 माह में 16 लोगों ने की खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक सिंह प्लेटफॉर्म से कूदकर पटरी पर चले गए और खुदकुशी के लिए लेट गए।

Highlightsपुलिस ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान अमरीक सिंह के रूप में की गई है। वह उत्तम नगर का ही रहने वाले हैं।पुलिस को दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर इस घटना की जानकारी मिली।

दिल्लीमेट्रो इस समय नया सुसाइड केंद्र बन गया है। छह माह में 16 लोगों ने की मेट्रो के आगे कूद कर जान दी है। आज फिर दिल्ली के उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार दोपहर मानसिक अवसाद से पीड़ित एक बुजुर्ग ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान अमरीक सिंह के रूप में की गई है। वह उत्तम नगर का ही रहने वाले हैं। पुलिस को दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक सिंह प्लेटफॉर्म से कूदकर पटरी पर चले गए और खुदकुशी के लिए लेट गए।

चूंकि ट्रेन धीमी गति से आ रही थी इसलिए उन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। वह खतरे से बाहर हैं। अधिकारी ने बताया कि सिंह दिल्ली परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और मानसिक अवसाद से पीड़ित हैं जिसका इलाज मनोचिकित्सक से चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि सिंह के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस घटना की वजह से द्वारका से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं। अन्य रूट पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रहीं। 

दिल्ली मेट्रो के उत्तर नगर स्टेशन पर गुरुवार को एक शख्स पटरी पर आ गया जिसकी वजह से ब्लू लाइन पर कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द्वारका से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के बीच सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लू लाइन द्वारका को नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है। हालांकि, अन्य रूट पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रहीं। 

Web Title: Delhi Metro becomes suicide point, 16 people committed suicide in 6 months

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे