लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के घर सामने सफाईकर्मियों का भारी विरोध प्रदर्शन, हजारों की संख्या में पहुंचे

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 4, 2018 12:20 IST

MCD sanitation workers protest update: ईस्ट एमसीडी सफाईकर्मी 12 सितंबर से लगातार हड़ताल पर हैं। जानिए क्या है पूरा माजरा-

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबरः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने पहुंचकर सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाईकर्मी अपने बकाया वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने मांगों को लेकर दिल्ली में सफाईकर्मी 23 दिनों से हड़ताल पर हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को सफाईकर्मियों ने दिल्ली सीएम के घर सामने विरोध प्रदर्शन का फैसला किया।

आज तक की एक टीवी रिपोर्ट के अनुसार सीएम केजरीवाल के घर के सामने इस वक्त हजारों की संख्या में सफाईकर्मी मौजूद हैं। कई दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर सफाईकर्मियों को परेशान करने का आरोप लगाया था।

जबकि केजरीवाल लगातार बीजेपी पर निशाने पर रखते हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता के गायों को लेकर दिए गए एक बयान का कटाक्ष करते हुए कहा, "भाजपा चाहती है कि पुलिस और MCD को लोगों की सुरक्षा और दिल्ली की सफ़ाई का काम छोड़कर गाय की देखभाल पर लगना चाहिए। क्या दिल्ली के लोग भी यही चाहते हैं?" 

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास पूर्वी दिल्ली नगर निगमकर्मियों ने नियमित भुगतान ना होने और काम को स्थाई ना करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार ईस्ट एमसीडी सफाईकर्मी 12 सितंबर से लगातार हड़ताल पर हैं।

उधर सफाईकर्मियों के हड़ताड़ पर होने के चलते शहर में गंदगी फैलने की शिकायतें आने लगी हैं। कुछ लोग इसे पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को फेल करने की साजिश बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी बीते 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य देशभर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाने का ऐलान किया था।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया