MCD Results 2022: आम आदमी पार्टी ने 91 सीट पर जीत दर्ज की, भाजपा के खाते में 72 सीट, जानें कांग्रेस, बसपा और जदयू का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2022 12:16 IST2022-12-07T12:15:13+5:302022-12-07T12:16:37+5:30

delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

delhi MCD Results 2022 Aam Aadmi Party won 93 seats, 73 seats in BJP Congress 4 BSP and JDU 0 see list | MCD Results 2022: आम आदमी पार्टी ने 91 सीट पर जीत दर्ज की, भाजपा के खाते में 72 सीट, जानें कांग्रेस, बसपा और जदयू का हाल

बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 126 का आंकड़ा छूना होगा।

Highlightsबहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 126 का आंकड़ा छूना होगा। लक्ष्मी नगर में भाजपा की अलका राघव ने 3,819 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।सुल्तानपुरी ए से आम आदमी पार्टी (आप) की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज की।

delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार को जारी मतगणना में अभी तक आए परिणाम के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) ने 93, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 73 और कांग्रेस ने चार सीट पर जीत दर्ज की है।

परिणाम के अनुसार, सीलमपुर वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला ने जीत दर्ज की, जबकि चौहान बांगर से कांग्रेस की शगुफ्ता चौधरी विजय रहीं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 126 का आंकड़ा छूना होगा। जामा मस्जिद वार्ड से ‘आप’ की सुल्ताना आबाद ने, दरियागंज सीट पर पार्टी की सारिका चौधरी ने, जबकि रंजीत नगर सीट से पार्टी उम्मीदवार अंकुश नारंग ने जीत दर्ज की।

लक्ष्मी नगर में भाजपा की अलका राघव ने 3,819 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रोहिणी डी से पार्टी उम्मीदवार स्मिता ने भी जीत दर्ज की। सुल्तानपुरी ए से आम आदमी पार्टी (आप) की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज की।

एमसीडी चुनाव: ‘आप’ की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज की

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की सुल्तानपुरी ए से ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी चुनाव जीत गई हैं। बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी। चुनाव में बॉबी अकेली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार थीं।

पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने के बाद बॉबी ने कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और उनके आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाना चाहती हैं। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।

Web Title: delhi MCD Results 2022 Aam Aadmi Party won 93 seats, 73 seats in BJP Congress 4 BSP and JDU 0 see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे