लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022ः बीजेपी ने किए 14 रोड शो, जेपी नड्डा सहित कई राज्य के सीएम और केंद्रीय मंत्री शामिल, केजरीवाल सरकार पर हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2022 19:38 IST

delhi MCD polls 2022: रोड शो में शामिल होने वाले नेताओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमंत बिस्वा सरमा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी के 250 वार्ड पर चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा।मतों की गिनती सात दिसंबर को की जाएगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तम नगर में रोड शो किया। 

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 14 रोड शो में हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तम नगर में रोड शो किया। नड्डा ने दिल्ली सरकार पर हमला किया।

नड्डा ने संगम विहार से रोड शो किया। उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता केजरीवाल से ठगी हुई महसूस कर रही है, उनके साथ धोखा हुआ है। केजरीवाल की सरकार कुशासन की मूर्ति है और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है।" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शांति मार्ग से श्री राम चौक मंडावली तक 'विजय संकल्प रोड शो' किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज रोड शो के कार्यक्रम में यहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। यहां एकतरफा भाजपा जीतने वाली है। जनता ने झूठ फरेब की राजनीति को, भ्रष्टाचार को देखा है और दूसरी तरफ PM मोदी के कामों को भी देखा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वाला यह आदमी (अरविंद केजरीवाल), अन्ना हजारे के पीठ में छुरा घोंप कर उनको वापस भेज दिया और खुद क़ाबिज़ होकर बैठ गया। इसकी कुछ काबिलियत नहीं है सरकार में आने की। यह सरकार में राजनीति करता है लेकिन राज करना नहीं आता।

दिल्ली के नरेला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक धोखा अन्ना हजारे के साथ हुआ। एक दिन उन्होंने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जो लोगों को बहुत पसंद आई और केजरीवाल की सरकार बना दी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा से रोड शो किया। लोगों के उमंग से पता चल रहा है कि चुनाव का परिणाम क्या होगा...वे सोचते हैं कि हिंदू दुश्मन हैं लेकिन हिंदू बिना भारत हो सकता है क्या? जिस तरह से उन्होंने CAA के समय दिल्ली में दंगा फसाद कराए उसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।

राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री ने भी विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले रोड शो में शिरकत की। भाजपा दिल्ली के सांसद हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर और हंसराज हंस भी रोड शो में शामिल हुए।

भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि एमसीडी चुनाव दिल्ली की जनता के सामने अरविंद केजरीवाल नीत ‘भ्रष्ट’ सरकार को सबक सिखाने का अवसर है, जो वायु प्रदूषण सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालजेपी नड्डापुष्कर सिंह धामीराजनाथ सिंहदिल्लीचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह