Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, हुड्डा, माकन और संदीप दीक्षित शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 22:39 IST2022-11-16T22:37:02+5:302022-11-16T22:39:08+5:30

Delhi MCD Election 2022: स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश की विधायक आराधना मिश्रा, पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भी शामिल हैं।

Delhi MCD Election 2022 Congress releases list star campaigners Bhupinder Singh Hooda, Ajay Maken and Sandeep Dixit see list | Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, हुड्डा, माकन और संदीप दीक्षित शामिल, देखें लिस्ट

एमसीडी में 2007 तक कांग्रेस सत्ता में थी।

Highlightsएमसीडी में 2007 तक कांग्रेस सत्ता में थी। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव में, वह केवल 27 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।कांग्रेस ने चुनाव के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनावों में अपनी छाप छोड़ने के प्रयास में, कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के रूप में सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और सलमान खुर्शीद सहित विभिन्न राज्यों के अपने लोकप्रिय नेताओं को शामिल किया है।

 

पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश की विधायक आराधना मिश्रा, पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भी शामिल हैं। एमसीडी में 2007 तक कांग्रेस सत्ता में थी। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव में, वह केवल 27 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।

कांग्रेस ने चुनाव के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की हैं। प्रदेश चुनाव समिति के अलावा इसने चुनाव के लिए एक अभियान समिति, समन्वय समिति, मीडिया समिति, प्रचार समिति और डिजिटल और सोशल मीडिया समिति का गठन किया है। दिल्ली में चार दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। 

Web Title: Delhi MCD Election 2022 Congress releases list star campaigners Bhupinder Singh Hooda, Ajay Maken and Sandeep Dixit see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे