दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर, 118 साल में राजधानी में ये हो सकता है दूसरा सबसे सर्द दिसंबर

By भाषा | Updated: December 27, 2019 08:59 IST2019-12-27T08:46:52+5:302019-12-27T08:59:57+5:30

दिल्ली में लगातार 14वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी।

Delhi may witness second coldest December in 118 years after 1901 weather report | दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर, 118 साल में राजधानी में ये हो सकता है दूसरा सबसे सर्द दिसंबर

दिल्ली और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (फाइल फोटो)

Highlights118 साल में दिल्ली में ये दूसरा सबसे सर्द दिसंबर रहने की आशंकाइस महीने अब तक औसत अधिकतम तामपान 19.84 डिग्री सेल्सियस रहा हैदिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है

देश की राजधानी दिल्ली पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। आलम ये है कि 1901 के बाद दिल्ली में ये दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर रह सकता है। इस महीने औसत अधिकतम तामपान 19.84 डिग्री सेल्सियस रहा है। साल 1997 में औसत अधिकतम तामपान 17.3 डिग्री रहा था। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान और भी गिर सकता है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली में लगातार 14वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। 

पिछले 118 साल में सबसे सर्द दिसंबर!

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है।’ दिसंबर के आखिरी महीने में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिसंबर 31 तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, ‘अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’ 

राजस्थान में कई स्थानों पर रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा है। शेखावटी अंचल में सर्दी जोरों पर है। सीकर जिले में गुरुवार को पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया। इससे पेड़ों पर पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बर्फ जमने लग गई है। शेखावटी क्षेत्र में चुरू, सीकर, झुंझनू जिले और निकटतम क्षेत्र आते हैं। राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

चुरू, वनस्थली, बीकानेर, गंगानगर और अजमेर में रात का तापमान क्रमश: 1.3, 3.2, 3.7, 3.9 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार का न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, हल्वारा, आदमपुर, पठानकोट , अमृतसर में क्रमश: 4.5, 6.6, 6.4, 5.8, 6.8, 6.4 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इस साल के अंतिम दिन और नए साल के पहले दिन ताजा बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। 

Web Title: Delhi may witness second coldest December in 118 years after 1901 weather report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे