लाइव न्यूज़ :

Delhi: पीतमपुरा में गुरु गोबिंद कॉलेज में लगी भीषण आग, कांच की खिड़कियों से निकली आग की लपटें; 11 दमकल गाड़ियां मौजूद

By अंजली चौहान | Updated: May 15, 2025 11:04 IST

Delhi Fire: दिल्ली अग्निशमन सेवा के हवाले से एएनआई ने बताया कि ग्यारह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह करीब 9.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

Open in App

Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भीषण आग लग गई। सुबह -सुबह कॉलेज में लगी इस आग की लपटे दूर तक उठती नजर आई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे की खिड़की से कैसे आग का गुब्बार निकल रहा है। 

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले लाइब्रेरी में लगी और उसके उसने अपना विकराल रूप धारण कर लिया।

इस हादसे की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके से पहुंची 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, डीएफएस के अनुसार, आग सुबह करीब 8.55 बजे लगी और कॉलेज की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, सुबह करीब 9.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया