लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : पीछा करने का विरोध करने पर व्यक्ति ने महिला पर ब्लेड से हमला किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर अपने एक परिचित द्वारा कथित तौर पर पीछा करने और शादी के लिए दबाव बनाने का प्रतिरोध करने पर यहां 30 वर्षीय एक शादीशुदा महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 21 वर्षीय आरोपी, सुशील उर्फ पोंटा वजीराबाद इलाके का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला को आरोपी काफी समय से परेशान कर रहा था और छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को नुकसान भी पहुंचा चुका था, लेकिन महिला ने कभी पुलिस से संपर्क नहीं किया था।

उन्होंने बताया कि हमले की घटना मंगलवार को उत्तरी दिल्ली में तिमारपुर के नेहरू विहार इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों को ट्यूशन कक्षा के लिए छोड़ने नेहरू विहार आई थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी ने उसे रोक लिया और उससे नजदीक के इलाके में साथ चलने के लिए धमकाने लगा।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुरे अंजाम के डर से महिला उस व्यक्ति के साथ सुनसान स्थान पर गई, जहां पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया और पीड़िता का मोबाइल फोन भी ले गया ताकि वह पुलिस से संपर्क नहीं कर सके।

अधिकारी ने बताया कि महिला जब मदद के लिए गुहार लगा रही थी, तभी पुलिस की गश्ती टीम इलाके में पहुंची और तत्काल महिला को अस्पताल ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वहां से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तिमारपुर थाने में संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुशील को बुधवार को पड़ोस के गोपालपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला उसे जानती थी और काफी समय से मित्र थी। लेकिन पिछले कुछ महीने से उसे नजरअंदाज कर रही थी और उसके इस व्यवहार से आक्रोशित होकर उसने हमला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं