लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के व्यक्ति ने सहानुभूति हासिल करने के लिए दोस्तों से खुद पर कराया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले दिल्ली के एक व्यक्ति ने सहानुभूति हासिल करने के लिए अपने दोस्तों से खुद पर गोली चलवाई, जिसके बाद पुलिस ने हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अब्बास ने खुद पर हमला कराने की साजिश रची, क्योंकि वह लोगों का पैसा वापस नहीं करना चाहता था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने बताया कि योजना के अनुसार, जुबेर अहमद (42) और राशिद (36) पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में घटनास्थल पहुंचे, जहां अब्बास उनसे मिला। जुबेर ने अब्बास की कमर पर गोली चलाई और इसके बाद वे मेरठ भाग गए।

पुलिस ने बताया कि इटली निर्मित एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक स्कूटर भी मेरठ निवासियों जुबेर और राशिद के पास से बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि 17 मार्च रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि अब्बास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे गोली लगी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अब्बास ने यह कहकर पुलिस को गुमराह करने की कथित रूप से कोशिश की कि दो अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया और हसन मोहम्मद नाम का व्यक्ति इस हमले के पीछे था।

उन्होंने बताया कि अब्बास पटियाला हाउस अदालत में काम करता है और उसने हसन मोहम्मद के रिश्तेदार शाह आलम से छह लाख रुपए लिए थे। उसने अन्य लोगों से भी पैसे लिए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी के आधार पर अब्बास के मित्र जुबेर को गिरफ्तार किया गया। उसने खुलासा किया कि अब्बास ने उसे 50,000 रुपए देने का लालच दिया और उससे हमला करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू