लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पूर्व विधायक अल्का लांबा को धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा को कथित तौर पर धमकी देने और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को लांबा की ओर से ईमेल के जरिए शिकायत मिली थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें एक व्यक्ति उनके खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।

लांबा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोमवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात की और बाद में ईमेल के जरिए शिकायत की। लांबा ने कहा, ‘‘ उन्हें सांप्रदायिक मानसिकता के इस तरह के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जो खुलेआम महिलाओं को धमकी देते हैं और सौहार्द्र बिगाड़ते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ये ऐसा करते रहेंगे।

लांबा ने कहा कि वह सभी लड़कियों और महिलाओं को यह संदेश देना चाहती हैं कि वे ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ निडर होकर आवाज़ उठाएं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 259 (क) और 509 के तहत कोटला मुबारकपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे उसके घर से हिरासत में लिया। उसकी पहचान उत्तम नगर के मटियाला गांव के रहनेवाले विकास शेहरावत के रूप में हुई है। गाजियाबाद के मसुरी पुलिस थाने में दर्ज एक शिकायत के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 24 मार्च को इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल