लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सलीम अहमद के रूप में की गयी है। आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार की है जब नौ साल की बच्ची कुछ खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकली, तभी उसे अहमद मिला और कपड़े दिलाने के बहाने कहीं ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्ची ने घर आकर सारी बात अपने माता-पिता को बताई। चिकित्सा जांच में बच्ची का यौन उत्पीड़न होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शालीमार बाग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा कि पीड़िता आरोपी को नहीं जानती थी।

रंगनानी ने कहा, ‘‘हमने लगभग 300 से 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की ताकि उस रास्ते की पहचान की जा सके जहां से आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया। स्थानीय खुफिया को भी सक्रिय किया गया और अहमद को मंगलवार को वजीरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।’’

पूछताछ में अहमद ने बताया कि वह बच्ची को रेलवे लाइन के पास एक झोंपड़ी में ले गया जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी अहमद कभी-कभी कारखानों में साफ-सफाई का भी काम करता था। उसे उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह भागकर दिल्ली आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित