लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : ओखला इलाके में फैक्टरी में आग लगाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके में एक धागे की फैक्टरी में कथित तौर पर नशे की हालत में आग लगाने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक ओखला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगने की यह घटना शुक्रवार को हुई। आरोपी ने इसके अलावा एक ट्रक और एक ऑटो रिक्शा को भी आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत ओखला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्ति फैक्टरी परिसर में घूमते देखे गए। पुलिस ने उनमें से एक की पहचान ओखला फेज-2 के गुलफाम के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गुलफाम ने खुलासा किया कि वह वहां एक सहयोगी के साथ मौजूद था और वे दोनों नशे की हालत में थे। एक कार वहां पहुंची और उसमें सवार ने अपने दोस्त से बात की, जिसने फिर गुलफाम को फैक्टरी में आग लगाने के लिए कहा। कार में सवार शख्स ने गुलफाम को इसके बदले दो दिनों के भीतर रुपये देने का आश्वासन दिया।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए