लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भाजपा सांसदों से मिलीं, दिवाली के तोहफे के रूप में आलू, प्याज़ दिए

By भाषा | Updated: November 14, 2020 00:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख अमृता धवन की अगुवाई में पार्टी की नेता एवं कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गौतम गंभीर से मिलीं तथा उन्हें दिवाली के तोहफे के रूप में आलू व प्याज भेंट किए।

प्रतिनिधिमंडल ने तिवारी और गंभीर को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से महंगाई और सब्जियों तथा अन्य दैनिक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने और इन्हें आम आदमी की पहुंच में लाने का आग्रह किया गया है।

धवन ने कहा कि मंदी और बेरोजगारी के बढ़ने तथा कोविड-19 के बीच सरकारी नीतियों के कुप्रबंधन के कारण जरूरी चीज़ों की कीमतें बढ़ गई हैं और ये आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि सांसदों से मुलाकात के दौरान, महिला कांग्रेस सरकार का ध्यान इस ओर दिलाना चाहती थी ताकि मंहगाई की मार झेल कर रहे आम आदमी की मदद हो सके।

तिवारी ने कहा कि उनके दरवाजे विपक्षी नेताओं समेत सबके लिए खुले हैं।

उन्होंने कहा, " नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार गरीबों और आम आदमी के लिए काम कर रही है। कांग्रेस उनके लिए कुछ करने की बजाय सिर्फ बातें बना रही है और अब उसके नेता ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे उनकी पार्टी की सरकार के दौरान महंगाई कभी बढ़ी ही नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है