लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की 47 फाइलों को लौटाया, एलजी कार्यालय ने कहा, 'फाइलों पर सीएम की बजाय सीएमओ स्टाफ ने किया था दस्तखत'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 27, 2022 17:16 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की ओर से भेजी गई 47 फाइलों को यह कहते हुए वापस कर दिया कि जिन फाइलों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होना चाहिए थे, उनपर उनके दफ्तर के कर्मचारियों ने दस्तखत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के द्वारा भेजी गई 47 फाइलों को लौटाया एलजी दफ्तर का कहना है कि फाइलों पर सीएम की बजाय सीएमओ के कर्मचारियों ने साइन किया हैआशंका व्यक्त की जा रही है कि एलजी द्वारा फाइल वापसी पर दिल्ली सरकार टकराव पैदा कर सकती है

दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के द्वारा भेजी गई 47 फाइलों को बिना साइन किये वापस लौटा दिया है। खबरों के मुताबिक शनिवार को उपराज्यपाल के दफ्तर ने 47 फाइलों को इस टिप्पणी के साथ वापस मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है कि जिन फाइलों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हस्ताक्षर होना चाहिए था, वहां उनकी बजाय उनके दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा दस्तखत किया गया है।

उपराज्यपाल के इस कड़े कदम से आशंका जताई जा रही है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल के बीच चल रही संवैधानिक शक्तियों का जंग और तेज हो सकता है। यह घटनाक्रम उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखे जाने के लगभग एक हफ्ते बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) अरविंद केजरीवाल के हस्ताक्षर लिये बिना एलजी सचिवालय के पास फाइलों को मंजूरी के लिए भेज रहा है।

इस संबंध में एलजी कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि एलजी सचिवालय की ओर से दिल्ली सरकार की जिन फाइलों को लौटाया गया है, उनमें शिक्षा विभाग और वक्फ बोर्ड से संबंधित फाइलें शामिल हैं। इस सूचना के साथ एलजी दफ्तर ने इस बात का भी दावा किया है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा इस संबंध में आपत्ति जताए जाने के बाद भी सीएमओ की ओर से लगातार बिना मुख्यमंत्री के साइन की हुई फाइलों के भेजे जाने का क्रम जारी है।

मालूम हो कि पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल की विदाई के बाद केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नये उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पदभार ग्रहण करते ही दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर ग्रहण लगा दिया और मामले में भ्रष्टाचार का संदेह व्यक्त करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी।

मामले में सीबीआई ने उपराज्यपाल के आदेश पर फौरन एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की तहकीकात शुरू की और अपनी प्रारंभिक जांच के आधार पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुल 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। मामले में पहले तो सुरक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस ले लिया।

लेकिन जब सीबीआई ने मामले में सीधे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया तो केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना समेत केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को अस्थीर करने के लिये भाजपा शासन लगातार आप सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया