लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीटीयू के कुलपति योगेश सिंह को कार्यमुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति योगेश सिंह को कार्यमुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ताकि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल सकें। दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी।

सिंह को सितंबर में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) का नया कुलपति नियुक्त किया गया था।

दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, "उपराज्यपाल ने डीटीयू के कुलपति के पद से योगेश सिंह को मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अनुशंसित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है ताकि सिंह डीयू के कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल सकें।’’

आदेश में कहा गया है कि नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति जे पी सैनी को तीन महीने के लिए या कुलपति के पद के भरने तक, डीटीयू के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के 23 वें कुलपति होंगे और वह योगेश त्यागी का स्थान लेंगे। त्यागी को पिछले साल अक्टूबर में अनियमितताओं और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे