लाइव न्यूज़ :

Delhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 15, 2024 18:23 IST

Delhi Lok Sabha Election: राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है और इस वीकेंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की धुआंधार चुनावी सभा होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की धुआंधार चुनावी सभा होनी हैगृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

Delhi Lok Sabha Election: राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है और इस वीकेंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की धुआंधार चुनावी सभा होनी है। तीसरी बार बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनोज तिवारी के समर्थन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली के घोंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी क नहीं बल्कि दो चुनावी रैलियों के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी चांदनी चौक, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए दिखाई देंगे।  यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बीजेपी उम्मीदवारों के लिए पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी एक साथ कई रैलियां और रोड शो करेंगे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिल्ली भर में रैलियों का नेतृत्व करेंगे। 

केजरीवाल लगातार कर रहे हैं रोड शो

पीएम मोदी और राहुल गांधी की चुनावी सभा से पहले सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने चुनावी सभा और रोड शो की शुरुआत कर दी है। केजरीवाल अपने चार उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। 

18 मई को पहली रैली

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी दिल्ली में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली 18 मई को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में और फिर 22 मई को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में रैली को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह 20 मई को दक्षिणी दिल्ली में रैली करेंगे। जेपी नड्डा उसी दिन नई दिल्ली क्षेत्र में एक रोड शो करने वाले हैं। नड्डा 21 मई को चांदनी चौक में एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं।

टॅग्स :दिल्लीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव