लाइव न्यूज़ :

Delhi LOckdown: दिल्ली में प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही थमी, 111 आश्रय गृहों में रह रहे बेघर हुए 4,788 मजदूर

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:40 IST

मुख्य सचिव विजय देव ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि शुरू में अपने मूल राज्यों की ओर जा रहे प्रवासी श्रमिकों पर विशेष ध्यान दिया गया और उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने साथ ही लॉकडाउन को लागू कराने के लिए सक्रिय कदम उठाने का भी निर्देश दिया। आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के कारण बेघर हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष रूप से 111 आश्रय गृह स्थापित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के कारण बेघर हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष रूप से 111 आश्रय गृह स्थापित किए हैं।इन आश्रय गृहों में रखे गए किसी व्यक्ति में यदि लक्षण दिखते हैं तो साथ के लोगों को प्रोटोकॉल के अनुसार पृथक किया जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवासी श्रमिकों की कोई ताजा आवाजाही की जानकारी नहीं है। मुख्य सचिव विजय देव ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि शुरू में अपने मूल राज्यों की ओर जा रहे प्रवासी श्रमिकों पर विशेष ध्यान दिया गया और उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने साथ ही लॉकडाउन को लागू कराने के लिए सक्रिय कदम उठाने का भी निर्देश दिया। आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के कारण बेघर हुए प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष रूप से 111 आश्रय गृह स्थापित किए हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘रविवार तक, इन आश्रय घरों में 4,788 प्रवासियों को रखा जा चुका है। राहत शिविरों में 40,000 लोगों को समायोजित करने की क्षमता है।’’ ये आश्रय गृह दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड द्वारा प्रबंधित 223 स्थायी आश्रय गृहों और बेघरों के लिए 10 रैन बसेरे के अलावा हैं। बयान में कहा गया है, "इन आश्रय गृहों में रखे गए किसी व्यक्ति में यदि लक्षण दिखते हैं तो साथ के लोगों को प्रोटोकॉल के अनुसार पृथक किया जाएगा। आश्रय गृहों को निर्धारित किये जाने के बाद से केवल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

इसमें कहा गया, "मुख्य सचिव ने आश्रय गृहों में प्रवासियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जो राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं।" बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए "सक्रिय कदम" के कारण "दिल्ली में प्रवासी मजदूरों की कोई नयी आवाजाही की सूचना नहीं है।’’ इसमें कहा गया कि इन आश्रय गृहों में रहने वाले सभी को मुफ्त भोजन दिया जाता है जिसमें नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल होता है। बयान में कहा गया कि प्रवासियों को दैनिक उपयोग की सामान्य वस्तुएं भी प्रदान की जा रही हैं। उनके समग्र स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया