लाइव न्यूज़ :

Delhi Lockdown: लॉकडाउन के दौरान विकलांगों की सेवा करने वालों को मिलेगा कर्फ्यू पास

By भाषा | Updated: April 1, 2020 17:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेवादारों की अनुपस्थिति में बड़ी संख्या में विकलांग व्यक्तियों को भोजन, दवा आदि जैसी आवश्यक वस्तुएं नहीं मिल पाने की वजह से लिया गया यह फैसलादिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 120 हो चुकी है, 500 से ज्यादा संदिग्धों को अलग किया गया है

नई दिल्लीः विकलांग व्यक्तियों के लिए आयुक्त कार्यालय ने बुधवार को सभी जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन के दौरान विकलांग व्यक्तियों की सेवा करने वालों के लिए कर्फ्यू पास सुनिश्चित किया जाए। विकलांग व्यक्तियों के लिए राज्य आयुक्त रमेश नेगी ने एक अप्रैल को लिखे पत्र मे कहा है कि सेवादारों की अनुपस्थिति में बड़ी संख्या में विकलांग व्यक्तियों को भोजन, दवा आदि जैसी आवश्यक वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं।

उन्होंने लिखा है, ‘‘इसलिए तय किया गया है कि ऐसे सेवादारों को आसानी से कर्फ्यू पास जारी किए जाएं। ऐसे पास के लिए आयुक्त कार्यालय से अनुरोध किया जा सकता है। इसमें विकलांग व्यक्ति को अपना प्रमाणपत्र लगाना होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सेवादारों से पहचानपत्र ना मांगे जाएं क्योंकि उनमें से कई के पास ऐसे दस्तावेज नहीं भी होंगे। उन्होंने लिखा है, ‘‘प्रत्येक सेवादार को जारी कर्फ्यू पास में विकलांग व्यक्ति का नाम और उसका पता लिखा होना चाहिए। जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्त सभी आरडब्ल्यूए को निर्देश दे सकते हैं कि वे अपनी कालोनी में विकलांग लोगों की पहचान कर उनकी हर संभव मदद करें।’’

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 120

दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इन 120 मामलों में 24 वे व्यक्ति हैं जिन्होंने निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक सभा में भाग लिया था। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कम से कम पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और एक देश से बाहर चुका है। सोमवार रात तक कोविड-19 के 97 मामले सामने आ चुके थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे