लाइव न्यूज़ :

Delhi liquor scam: "लोकतंत्र के लिए काला दिन!", सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP की प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2023 21:03 IST

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा, भाजपा की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया। बीजेपी ने ये गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की है।  

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार कियाAAP ने दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र के लिए काला दिनबीजेपी पर लगाया राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई करने का आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का काला दिन है। 

दिल्ली आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद लिखा, लोकतंत्र के लिए काला दिन! भाजपा की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया। बीजेपी ने ये गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की है।  

वहीं केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।

बता दें सीबीआई की पूछताछ से पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया था, आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।

 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसीबीआईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया