Delhi liquor scam: "लोकतंत्र के लिए काला दिन!", सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP की प्रतिक्रिया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2023 21:03 IST2023-02-26T20:30:53+5:302023-02-26T21:03:10+5:30
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा, भाजपा की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया। बीजेपी ने ये गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की है।

Delhi liquor scam: "लोकतंत्र के लिए काला दिन!", सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का काला दिन है।
दिल्ली आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद लिखा, लोकतंत्र के लिए काला दिन! भाजपा की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया। बीजेपी ने ये गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की है।
लोकतंत्र के लिए काला दिन!
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) February 26, 2023
BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री @msisodia को फ़र्ज़ी Case में Arrest किया।
BJP ने ये गिरफ़्तारी राजनीतिक द्वैष के चलते की है।
वहीं केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।
मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2023
इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।
बता दें सीबीआई की पूछताछ से पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया था, आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।
आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है
— Manish Sisodia (@msisodia) February 26, 2023
कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है