लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, स्वाति शर्मा स्वास्थ्य सचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: October 20, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सात नौकरशाहों का स्थानांतरण कर दिया है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी स्वाति शर्मा को दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

अठारह अक्टूबर के आदेशानुसार, दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित) काडर के इन सात आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्त आदेश जारी किए, जहां उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं।

आदेश में कहा गया है, ‘‘2003 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्वाति शर्मा को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह इस समय सचिव (पर्यटन) के रूप में कार्यरत हैं। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) की प्रबंध निदेशक होने के साथ ही उनके पास कला, संस्कृति एवं भाषा का अतिरिक्त प्रभार भी है।’’

वहीं, 2007 बैच के आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय को निदेशक (शिक्षा) से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उनके पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि शहर में कोविड-19 मामलों में आई उल्लेखनीय गिरावट के बाद स्वास्थ्य विभाग में यह फेरबदल किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि समाज कल्याण सचिव गरिमा गुप्ता का तबादला कर उन्हें दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वह शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) की प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालती रहेंगी।

इसमें कहा गया है कि 2003 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज सेमवाल नए सचिव-सह-आयुक्त (खाद्य एवं आपूर्ति) होंगे। वह आशीष कुंद्रा (एजीएमयूटी, 1996) को प्रभार से मुक्त करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

2000 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और सचिव-सह-आयुक्त (विकास) मधुप व्यास को सचिव (समाज कल्याण) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त हिमांशु गुप्ता (एजीएमयूटी, 2012) को निदेशक (शिक्षा) के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके पास डीएसएफडीसी (दिल्ली एससी/एसटी/ओबीडी/अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग वित्तीय एवं विकास निगम) के प्रबंध निदेशक के अलावा स्वास्थ्य और परिवार विभाग के ओएसडी का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।

इसमें कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) सचिव और 2000 बैच की आईएएस अधिकारी दिलराज कौर को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण की सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos