लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना

By भाषा | Updated: January 28, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से बृहस्पतिवार को अस्पताल जाकर भेंट की और उनका हालचाल जाना।

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले साल नवंबर के आखिर से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को ट्रैक्टर परेड निकाली थी।

उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर जाकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को उन्हें हर संभव देखभाल और उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया।’’

बैजल ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और हर किसी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं।’’

दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया है कि किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए और ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में वे शामिल थे। हिंसा और तोड़-फोड़ की घटना में दिल्ली पुलिस के 394 कर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं