लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए पूरी तरह तैयार

By भाषा | Updated: February 27, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली में 3.6 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के बाद अब यहां अधिकारी एक मार्च से इस टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए तैयार हैं।

दूसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

दिल्ली सरकार के अस्तपालों में डॉक्टर एवं अन्य चिकित्सा कर्मी अभियान के इस दूसरे चरण को लेकर उत्साहित हैं।

शुक्रवार को यहां 13000 से अधिक लेागों को कोविड-19 का टीका लगाया गया था। उससे एक दिन पहले उससे थोड़े ज्यादा लोगों को इसकी सूई लगायी गयी थी। अधिकारियों ने इस संबंध में आंकड़े साझा किये।

दिल्ली में पिछले महीने टीकाकरण अभियान शुरू होने से लेकर इस शुक्रवार तक 3.6 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 18900 से अधिक लोगों को यह सूई लगायी गयी।

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि अगले चरण के लिए तैयारी पूरी जोरों पर है। लेकिन टीकाकरण केंद्रों की संख्या और पैनल के निजी अस्पतालों के साथ तौर तरीके अभी तय किये जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त टीका लगाया जाएगा जबकि पैनल के निजी अस्पतालों में 250 रूपये प्रति खुराक हो सकती है।

दूसरे चरण के तहत पात्र लोग सोमवार से ही कोविन पर अपना पंजीकरण करवा पायेंगे। लोग सत्र केंद्रों पर भी जाकर भी पंजीकरण करवा पायेंगे।

दिल्ली सरकार के एलएनजीपी अस्तपाल के चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘ हम सोमवार से दूसरा चरण शुरू करने के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो