लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः केजरीवाल सरकार ने आटो-रिक्शा किराया 18 प्रतिशत बढ़ाया, अब चुकाने पड़ेंगे इतने रुपये

By भाषा | Updated: June 13, 2019 10:57 IST

केजरीवाल सरकार एक तरफ मेट्रो और बस में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा कर चुकी है वहीं दूसरी तरफ ऑटो के किराये में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की है.

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित दरों के तहत पहले 1.5 किलोमीटर के लिये 25 रुपये लगेंगे. प्रति किलोमीटर शुल्क मौजूदा 8 रुपये से बढ़ाकर 9.5 रुपये कर दिया गया है।

दिल्ली की आप सरकार ने बुधवार को आटो किराया में वृद्धि को लेकर अधिसूचना जारी की। इससे मौजूदा किराये दरों में 18.75 प्रतिशत वृद्धि होगी। अगले कुछ महीने में होने वाले विधानसभा सुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है। इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी में चलने वाले 90,000 आटो रिक्शा मालिकों और चालकों को लाभ होगा। आम आदमी पार्टी (आप) को आगे बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपना प्रमुख वादा पूरा किया। परिवहन विभाग ने आटो रिक्शा किराया संशोधन को अधिसूचित कर दिया है। संशोधन के बाद भी दिल्ली में आटो किराया अन्य महानगरों की तुलना में कम होगा।’’ परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ आटो रिक्शा चालक मीटर में जरूरी बदलाव कर संशोधित दर ले सकेंगे। इसमें दिल्ली में पंजीकृत 90,000 आटो के मीटरों में जरूरी बदलाव के लिये करीब 1.5 महीना का समय लगेगा।’’

संशोधित दरों के तहत पहले 1.5 किलोमीटर के लिये 25 रुपये लगेंगे। फिलहाल पहले 2 किलोमीटर के लिए 25 रुपये लगते हैं। प्रति किलोमीटर शुल्क मौजूदा 8 रुपये से बढ़ाकर 9.5 रुपये कर दिया गया है। यह करीब 18.75 प्रतिशत वृद्धि को बताता है।’’ अधिसूचना में पहली बार प्रतीक्षा शुल्क 0.75 रुपया प्रति मिनट लगाये जाने की बात कही गयी है। वहां सामान शुल्क 7.50 रुपये होगा। संशोधित किराये को लेकर अधिसूचना परिवहन विभाग द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेज दिया गया है।

अधिकारियों के यह कहे जाने पर कि अधिसूचना के लिये लेफ्टिनेंट गवर्नर की मंजूरी की जरूरी है, अधिसूचना के मुद्दे पर देरी हुई। अंत में कानून विभाग की राय के बाद इसे गहलोत की मंजूरी से जारी किया गया। कानून विभाग की राय के अनुसार लेफ्टिनेंट गवर्नर की इसके लिये मंजूरी की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया