लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : केजरीवाल करेंगे भव्य गणेश पूजन, होगा सीधा प्रसारण

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुक्रवार शाम यहां भव्य गणेश पूजन में हिस्सा लेंगे।

इस भव्य गणेश पूजन में केजरीवाल के अलावा उनकी सरकार के कई मंत्री भी शामिल लेंगे। शाम सात बजे से पूजन का सीधा प्रसारण होगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा, "हम एक भव्य गणेश पूजन का आयोजन कर रहे हैं और मैं दिल्लीवासियों सहित देश के सभी 130 करोड़ लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। उम्मीद है कि एक चमत्कार होगा और हमारी सभी इच्छाएं पूरी होंगी क्योंकि 130 करोड़ लोग एक साथ भगवान श्री गणेश की पूजा करेंगे।"

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गणेश चतुर्थी उत्सव के सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने गणेश उत्सव को देशभक्ति और आध्यात्मिकता का मिश्रण बताते हुए आज शाम लोगों को 'आरती' के सीधे प्रसारण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

केजरीवाल ने कहा कि इस अवसर पर बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन और सुरेश वाडेकर भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी समारोहों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों में देशभक्ति और आध्यात्मिकता की भावना विकसित करने की अपील भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी