लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल के सी40 जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:01 IST

दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का मंगलवार दोपहर दो बजे डेनमार्क के कोपनहेगन में सम्मेलन के लिए जाने का कार्यक्रम था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सी 40 जलवायु सम्मेलन में शिरकत करने के लिए डेनमार्क शायद नहीं जा पाएंगेसम्मेलन नौ अक्टूबर को शुरू होगा और 12 अक्टूबर तक चलेगा।

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सी 40 जलवायु सम्मेलन में शिरकत करने के लिए डेनमार्क शायद नहीं जा पाएंगे क्योंकि विदेश मंत्रालय से अब तक उनकी यात्रा के लिए मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में बताया।

दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का मंगलवार दोपहर दो बजे डेनमार्क के कोपनहेगन में सम्मेलन के लिए जाने का कार्यक्रम था। एक सूत्र ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को मुख्यमंत्री के डेनमार्क के दौरे के लिए विदेश मंत्रालय से अब तक मंजूरी नहीं मिली है।’’

सम्मेलन नौ अक्टूबर को शुरू होगा और 12 अक्टूबर तक चलेगा। पिछले सप्ताह मीडिया के एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि विभिन्न तथ्यों के आधार पर निर्णय किया जाता है । दिल्ली सरकार के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री शायद डेनमार्क नहीं जा पाएंगे।

उन्हें आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि विदेश मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम को मंजूरी दे दी है । पिछले साल सितंबर में केजरीवाल दिल्ली और सियोल के बीच समझौते पर दस्तखत करने के लिए दक्षिण कोरिया गए थे । 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos