लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने नर्सिंग होम को ‘कोविड-19 नर्सिंग होम’ घोषित किए जाने के अपने फैसले को लिया वापस

By भाषा | Updated: June 15, 2020 04:35 IST

दिल्ली चिकित्सा संघ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा था कि इस फैसले से गैर-कोविड मरीजों के इलाज में परेशानी आएगी। इसी के बाद दिल्ली सरकार ने अपने फैसले को वापस लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनए आदेश के मुताबिक, नर्सिंग होम को 'कोविड-19 नर्सिंग होम' घोषित किए जाने के फैसले को अब ''तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया है।''अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि अगले कुछ दिनों में हमारे अधिकारी हर नर्सिंग होम के मालिक से बात करके उनकी समस्याओं को दूर करेंगे।

नयी दिल्लीदिल्ली सरकार ने रविवार को अपना वह फैसला वापस ले लिया, जिसमें 10 से 49 बिस्तरों की क्षमता वाले सभी छोटे एवं मध्यम मल्टी स्पेशिएलिटी नर्सिंग होम को 'कोविड-19 नर्सिंग होम' घोषित किया था। सरकार ने शनिवार को यह आदेश जारी किया था।

दिल्ली चिकित्सा संघ ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा था कि इस फैसले से गैर-कोविड मरीजों के इलाज में परेशानी आएगी, जिसके बाद शनिवार को जारी किए आदेश को रविवार को वापस ले लिया गया। नए आदेश के मुताबिक, नर्सिंग होम को 'कोविड-19 नर्सिंग होम' घोषित किए जाने के फैसले को अब ''तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया है।''

शनिवार के आदेश के मुताबिक, विशेष रूप से आंख, नाक, कान एवं गले (ईएनटी) का इलाज करने वाले केंद्रों, डायलिसिस केंद्रों, प्रसूति गृहों और आईवीएफ केंद्रों को ही इससे फिलहाल छूट दी गई थी।

इससे पहले रविवार को दिन में केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 5,000 से अधिक बिस्तर कोरोना वायरस के मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। अगले कुछ दिनों में हमारे अधिकारी हर नर्सिंग होम के मालिक से बात करके उनकी समस्याओं को भी दूर करेंगे।’’  

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया