लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने PWD को 24 घंटे के भीतर कोविड-19 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: June 16, 2020 02:01 IST

अरविंद केजरीवाल सरकार ने लोक निर्माण विभाग को 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है।  

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को अस्पतालों के कोविड-19 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था।अस्पतालों के कोविड वार्डों पर नजर रखने तथा मरीजों की देखभाल संबंधी प्रभावी निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया।

नयी दिल्लीदिल्ली सरकार ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग को कोरोना वायरस के इलाज के लिए निर्धारित सभी विशेष अस्पतालों के कोविड-19 वार्डों में 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। इसके ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को अस्पतालों के कोविड-19 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था ताकि सेवाओं पर उचित तरीके से नजर रखी जा सके और मरीजों से संबंधित मुद्दों का समाधान सुनिश्चित हो सके।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘दिल्ली सरकार के सभी कोविड अस्पतालों के कोविड वार्डों पर नजर रखने तथा मरीजों की देखभाल संबंधी प्रभावी निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया जाता है।’’ इसमें लोक निर्माण विभाग को 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा गया है।  

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीअमित शाहअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल