लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये में गड़बड़ी, उसकी जगह तेजस ट्रेन ने दी सेवा

By भाषा | Updated: November 22, 2019 17:58 IST

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया, ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई। हम उसे ठीक कर रहे हैं। यदि शनिवार की यात्रा के लिये इसे समय पर ठीक कर लिया गया तो यह सामान्य रूप से परिचालित होगी, अन्यथा हम तेजस ट्रेन का उपयोग करेंगे।’

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार रात इस गड़बड़ी का पता चला, जब ट्रेन कटरा से दिल्ली स्टेशन पहुंची।ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होती है और दोपहर दो बजे कटरा पहुंचती है।

दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के चलते शुक्रवार को उसकी जगह एक तेजस ट्रेन चलाई गई। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात इस गड़बड़ी का पता चला, जब ट्रेन कटरा से दिल्ली स्टेशन पहुंची। उसकी मरम्मत की जा रही है। कुमार ने बताया, ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई। हम उसे ठीक कर रहे हैं। यदि शनिवार की यात्रा के लिये इसे समय पर ठीक कर लिया गया तो यह सामान्य रूप से परिचालित होगी, अन्यथा हम तेजस ट्रेन का उपयोग करेंगे।’’

वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस की सिर्फ दो ही ‘‘रैक’’ (जिसमें इंजन सहित सभी डिब्बे शामिल होते) हैं-- एक दिल्ली-कटरा मार्ग पर और दूसरी दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर चलती है।’’ यह ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होती है और दोपहर दो बजे कटरा पहुंचती है।

यह उसी दिन दोपहर तीन बजे कटरा से रवाना होती है और नयी दिल्ली स्टेशन रात 11 बजे पहुंचती है। इसे अपनी यात्रा में महज आठ घंटे लगते हैं। दिल्ली-कटरा के बीच यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर हफ्ते के सभी दिन चलती है। 

टॅग्स :भारतीय रेलदिल्लीवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है