लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा बुधवार से फिर शुरू होगी: डीटीसी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर कोविड-19 महामारी के कारण डेढ़ साल से बंद दिल्ली-काठमांडू बस सेवा 15 दिसंबर से फिर शुरू हो रही है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के उप प्रमुख महाप्रबंधक (जनसंपर्क) आरएस मिनहास ने बताया कि दिल्ली-काठमांडू बस सेवा 15 दिसंबर से आंबेडकर बस टर्मिनल से सुबह 10 बजे चलेगी और इस बाबत सोमवार को एक अधिसूचना जारी की गई है।

डीटीसी ने बस के संचालन के लिए स्काइलाइन इंडिया (मोटर्स) प्रा लि के साथ समझौता किया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी नवीन कोविड-19 प्रोटोकॉल/दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जाएगा।

भारत और नेपाल के राजधानी शहरों को जोड़ने वाली यह बस सेवा नवंबर 2014 में शुरू की गई थी। मगर कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च 2020 को इसे बंद कर दिया गया था।

डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि सभी सवारियों के लिए जरूरी है कि वे कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लगे होने का प्रमाण पत्र लेकर आएं। साथ में आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई कोविड की जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी लाएं जो यात्रा शुरू होने से 72 घंटे के भीतर की हो।

उन्होंने कहा कि अगर मुसाफिर दस्तावेज प्रस्तुत करने में नाकाम रहता है तो उसे बस में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।

बस दिल्ली और काठमांडू के बीच की 1,167 किलोमीटर की दूरी तय करती है और उत्तर प्रदेश में फिरोज़ाबाद तथा फैज़ाबाद में और नेपाल में मुगलिंग में रुकती है।

डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि पहले टिकट का किराया 2300 रुपये था जिसे बढ़ाकर करीब 2800 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बस सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना होगी है तथा काठमांडू से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

बस सीमा शुल्क जांच के लिए भारत नेपाल सीमा पर सोनौली पर रूकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए