लाइव न्यूज़ :

शादी में शामिल होने आए थे केरल से फैमिली, करोल बाग होटल अग्निकांड ने सबुकछ कर दिया बर्बाद

By भाषा | Updated: February 12, 2019 19:16 IST

मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित एक होटल में मंगलवार(12 फरवरी) सुबह भीषण आग लगने से एक बच्चे सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं।

Open in App

सोमशेखर नाम के व्यक्ति और उनका परिवार सोमवार को उसी अर्पित पैलेस होटल में ठहरा हुआ था जिसमें देर रात भीषण आग लग गई। यह परिवार हरिद्वार रवाना होने की तैयारी में था, तभी अचानक बिजली चली गई और उनकी मंजिल पर धुएं का गुबार फैल गया।

परिवार को तब तक समझ आ चुका था कि हरिद्वार जाने की उनकी योजना संकट में पड़ चुकी है। सोमशेखर के अलावा, उनके परिवार के 11 सदस्य मध्य दिल्ली के इस होटल में ठहरे हुए थे। इस अग्निकांड में एक बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हो गई।

सोमशेखर ने कहा कि उनके परिवार के तीन सदस्य लापता हैं। उन्हें आशंका है कि हादसे में मृत बच्चा उनकी छोटी बहन का बेटा है। परिवार केरल के एर्नाकुलम जिले से गाजियाबाद एक शादी में शामिल होने आया था ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम गाजियाबाद में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। हमारी मंगलवार को हरिद्वार जाने की योजना था।’’

सोमशेखर ने कहा, ‘‘हम तड़के तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। उन्होंने जैनरेटर चलाया और वहां धुआं तथा दुर्गंध थी। मेरी बहन ने सबसे पहले धुआं देखा और हमें इसके बारे में बताया। मेरी बहन अब भी लापता है।’’

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया