लाइव न्यूज़ :

JNU में छात्रों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने दर्ज कराई FIR, ये है मामला

By अनुराग आनंद | Updated: April 4, 2020 16:06 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा लॉकडाउन के आदेश के उल्लंघन पर केस दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने ये भी कहा है कि इन स्टूडेंट्स को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ फैकल्टी मेंबर्स का समर्थन मिला हुआ है।इससे पहले जेएनयू ने एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी।   

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए दिए गए लॉकडाउन के आदेश के उल्लंघन पर FIR दर्ज कराई है।

प्राथमिकी विवरण में उल्लेख किया गया है कि एक छात्र ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया और सुरक्षा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यही नहीं छात्र ने बाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अपने समर्थन में छात्रों की एक भीड़ को भी इकट्ठा किया।

बता दें कि शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा था कि कुछ छात्रों को बार-बार सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते देखा गया है। उन्होंने आगे कहा था कि प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लॉकडाउन तोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से अन्य छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने ये भी कहा था कि इन स्टूडेंट्स को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ फैकल्टी मेंबर्स का समर्थन मिला हुआ है।  बता दें कि इससे पहले जेएनयू ने एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?