दिल्ली: जामिया व शाहीन बाग प्रदर्शन विपक्ष की चाल है, हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित होकर गोली चला रहे हैं: भाजपा सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 11:45 IST2020-02-03T11:45:50+5:302020-02-03T11:45:50+5:30

जामिया में जो घटना घटी है, उसका सीएए से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित होकर गोली चला रहे हैं।  

Delhi: Jamia and Shaheen Bagh protest is a move of the opposition, our young children are confused and firing: BJP MP arjun singh | दिल्ली: जामिया व शाहीन बाग प्रदर्शन विपक्ष की चाल है, हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित होकर गोली चला रहे हैं: भाजपा सांसद

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने जामिया गोलीबारी मामले में बयान दिया है

Highlightsजामिया विश्वविद्यालय के पास कल रात गोलीबारी की घटना पर कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर हमला किया है।कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ​​यह प्रदर्शनकारियों को डराने और धमकाने के लिए सत्ताधारी पार्टी द्वारा एक साजिश है।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि शाहीन बाग व जामिया में विपक्ष लोगों को भड़काकर आंदोलन करा रही है। जामिया में जो घटना घटी है, उसका सीएए से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित होकर गोली चला रहे हैं।  

वहीं, जामिया विश्वविद्यालय के पास कल रात गोलीबारी की घटना पर कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा पर हमला किया है। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ​​यह प्रदर्शनकारियों को डराने और धमकाने के लिए सत्ताधारी पार्टी द्वारा एक साजिश है। सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडे ऐसी बातें कर रहे हैं और सरकार चुप है। दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, फिर भी वे कुछ नहीं कर रहे हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के गेट संख्या पांच पर रविवार रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई। जामिया समन्वय समिति ने (जेसीसी) ने यह जानकारी दी। समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमलावर एक लाल रंग की स्कूटी पर आए थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। बयान में कहा गया है कि एक बदमाश ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी। पुलिस ने कहा कि वह समिति के दावों की जांच कर रही है।

English summary :
Delhi: Jamia and Shaheen Bagh protest is a move of the opposition, our young children are confused and firing: BJP MP arjun singh


Web Title: Delhi: Jamia and Shaheen Bagh protest is a move of the opposition, our young children are confused and firing: BJP MP arjun singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे