लाइव न्यूज़ :

'Janata Curfew': जयपुर, बेंगलुरु और दिल्ली मेट्रो 22 मार्च को closed, लखनऊ में बार, कैफे, पार्लर बंद, महाराष्ट्र में BPL लोगों को तीन महीने का राशन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2020 19:49 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस  के प्रकोप के मद्देनजर जयपुर मेट्रो रेल सेवाएं 22 मार्च को बंद रहेंगी। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार ने कहा कि हम BPL(गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के लोगों को तीन महीने का राशन प्रदान कर रहे हैं। हम वो सब कर रहे हैं जो जरूरी है। CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2 अप्रैल तक सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देएहतियात के तौर पर लखनऊ, नोएडा और कानपुर को सैनिटाइज करने का फैसला किया।भीलवाड़ा में विभिन्न स्थानों पर आइसोलेशन वार्ड में 28 लोगों में से 6 व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए, 11 के नतीजे नेगिटिव पाए गए हैं।

लखनऊ/मुंबई/दिल्लीः 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' के मद्देनजर बेंगलुरु और दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के मद्देनज़र संसद को सैनिटाइज किया गया।

राजस्थान में कोरोना वायरस  के प्रकोप के मद्देनजर जयपुर मेट्रो रेल सेवाएं 22 मार्च को बंद रहेंगी। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार ने कहा कि हम BPL(गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के लोगों को तीन महीने का राशन प्रदान कर रहे हैं। हम वो सब कर रहे हैं जो जरूरी है। CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 2 अप्रैल तक सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश सरकार ने Coronavirus के खिलाफ एहतियात के तौर पर लखनऊ, नोएडा और कानपुर को सैनिटाइज करने का फैसला किया। गुजरात में दो और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7 (अहमदाबाद -3, वडोदरा -2, सूरत -1, राजकोट -1) हो गई है।

भीलवाड़ा कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने कहा कि भीलवाड़ा में विभिन्न स्थानों पर आइसोलेशन वार्ड में 28 लोगों में से 6 व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए, 11 के नतीजे नेगिटिव पाए गए हैं। सेना द्वारा जारी नई सलाह के अनुसार, कर्मियों के पोस्टिंग और स्थानांतरण को स्थगित कर दिया गया है। 15 अप्रैल 2020 तक सभी रैंकों की अस्थायी ड्यूटी को रद्द कर दिया गया। जो कर्मी छुट्टी पर हैं उनकी छुट्टी 15 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई है।

कोरोना वायरस रोकने के मकसद से लखनऊ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी बार, कैफे, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बार, कैफे आदि 31 मार्च तक या अगले आदेश तक बंद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है और जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

देश में बन रहे हैं प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क, सेनेटाइजर की भी कोई कमी नहीं : सरकार

सरकार ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि कोरोना संकट से निबटने के मामले में देश में मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है तथा भारत में प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क बनाये जा रहे हैं। रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस का प्रसार एक वैश्विक महामारी के रूप में उभरा है। भारत सरकार देश में इससे निबटने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है जिसकी कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में देश को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि देश में तीन रास्तों से कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। पहला जलमार्ग, दूसरा वायुमार्ग और तीसरा बांग्लादेश, नेपाल आदि पड़ोसी देशों से भूमार्ग के जरिये। उन्होंने कहा कि देश में इस संक्रमण को रोकने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं।

विदेशों से जो भी आता है, उसे 14 दिन पृथक रखा जाता है। जल मार्ग में भी बंदरगाहों पर जहाज चालक दल के लोगों को पृथक रखा जा रहा है। मंडाविया ने कहा कि देश में दवा की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में मास्क बनाने वाली 100 से अधिक इकाइयां हैं। हमारी क्षमता प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क बनाने की है। इनका उत्पादन शुरू हो चुका है और इनकी कोई कमी नहीं है।’’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में कोई भी संकट खड़ा न हो, इसके लिए हम पहल कर रहे हैं। ’’

दिल्ली के सभी मॉल रहेंगे बंद, किराना और दवाइयों की दुकानों को छूट : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड -19 खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी मॉल बंद रहेंगे लेकिन किराना और दवाइयों की दुकानों को इससे छूट दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मौजूदा हालात के मद्देनजर, हम सभी मॉल (उनमें किराना, दवाइयों की दुकानें और सब्जियों की दुकानें छोड़कर) बंद कर रहे हैं। 

मुंबई, पुणे में कार्य स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे : ठाकरे

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में सभी कार्यस्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। ठाकरे ने यहां पत्रकारों ने कहा कि यह बंद मुंबई, मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और नागपुर में लागू होगा। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालय में 25 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना वायरस के 52 मामले सामने आए हैं और इस सप्ताह मुंबई में एक मरीज की मौत हो गई।

ठाकरे ने कहा कि अधिकांश मरीज इन शहरों से हैं और उन्होंने विदेश की यात्रा की थी। टेलीविजन पर दिए संबोधन में ठाकरे ने कहा कि केवल अनिवार्य सेवाएं खुली रहेंगी जिसमें भोजन, दूध और दवाइयां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैंक खुले रहेंगे। सरकारी कार्यालय में उपस्थिति को बारी-बारी से मौजूदा 50 फीसदी से 25 फीसदी तक किया जाएगा। पहले 50 फीसदी हाजिरी की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मुंबई में सार्वजनिक परिवहन के बंद होने से इनकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन और बसें शहर की जीवनरेखा है और उन्हें रोका नहीं जा सकता। मुझे यह कदम उठाने की सलाह दी गई। लेकिन ऐसा करने से उन कार्यस्थलों पर आवाजाही प्रभावित होगी जो शहर को आवश्यक सेवाएं मुहैया कराते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को बंद करने का फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने घरों में रहने की उनके अनुरोध को माना है और ट्रेनों तथा बसों में पहले की तरह भीड़ नहीं है। ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं नियोक्ताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि बंद की इस अवधि के दौरान उनके कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन दिया जाए।’’ उन्होंने कहा कि केवल मानवता ही सभी मुश्किलों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक युद्ध इतना है कि लोगों को जीने के लिए घरों में रहना होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीराजस्थानमेट्रोजयपुरकर्नाटकमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया