लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जेल विभाग ने 18-45 साल के कैदियों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली जेल विभाग ने कोरोना वायरस के विरूद्ध 18-45 साल के उम्र के कैदियों का टीकाकरण मंगलवर को शुरू कर दिया।

महानिदेशक (जेल)संदीप गोयल ने कहा, ‘‘ तिहाड़ की केंद्रीय जेल संख्या पांच में मंगलवार को 18 से 45 साल के सैंकड़ों कैदियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक तीन जेलों में 45 साल से अधिक उम्र के 1472 कैदियों को टीका लगाया गया है। ’’

सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी थी।

जेल अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जेलों में भीड़ कम करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

अब तक करीब 1000 विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। करीब 600 अभियुक्तों को आपात पैरोल पर पर छोड़ा गया है। इस संबंध में जेल विभाग को दिल्ली सरकार से अनुमति मिल गयी थी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ तीन जेलों में 19500 से अधिक कैदी हैं। उनमें करीब 2500 कैदी 45 साल से अधिक उम्र के हैं।’’

जेल विभाग के आंकड़ों के हिसाब से मार्च, 2021 से अब तक कोरोना वायरस के 375 मामले सामने आये हैं , उनमें 318 स्वस्थ हो गये जबकि 51 उपचाररत हैं । छह मरीजों की अब तक जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब