लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जेल विभाग कैदियों को कोविड टीकाकरण के लिए कर रहा है प्रोत्साहित

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल दिल्ली जेल विभाग कैदियों को कोविड-19 टीका लगवाने की उनकी पात्रता के बारे में सूचित कर रहा है और उनसे इसके लिए परिवार के सदस्यों से जरूरी दस्तावेज मंगवाने को कह रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण की अनुमति दे दी है।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा कि जेल प्रशासन कैदियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कैदियों को बता रहे हैं कि वे अब टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। हम उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जेल में 45 साल से अधिक उम्र के कैदियों के लिए पहले ही यह प्रक्रिया चल रही है। ’’

दिल्ली जेल विभाग की तीन जेलों --तिहाड़, रोहिणी एवं मंडोली जेलों में कुल 20300 कैदी हैं । एक अधिकारी के अनुसार अबतक 450 से अधिक कैदियों को टीका लग गया है और किसी में भी कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया।

अधिकारियों ने बताया कि वे कैदियों के परिजनों से टीकाकरण प्रक्रिया के वास्ते जेल अधिकारी को व्हाट्सअप पर जरूरी दस्तावेज भेजने को कह रहे हैं।

जेल विभाग के अनुसार मार्च, 2021 से कोरोना वायरस के 241 नये मामले सामने आये जिनमें 14 ठीक हो गए जबकि 227 का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल