लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जेल विभाग ने 3600 कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए पंजीकरण कराने को कहा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी दिल्ली जेल विभाग ने सुरक्षाकर्मियों सहित लगभग 3,600 कर्मचारियों से कहा है कि वे कोरोनावायरस टीकाकरण करने के लिए खुद का पंजीकरण कराएं, क्योंकि प्रशासन टीका अभियान के लिए तैयार हैं।

जेलों के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल में सुरक्षा ड्यूटी करने वाले करीब 1,600 जेलकर्मी, 1,000 तमिलनाडु स्पेशल पुलिस कर्मी और 1,000 अर्धसैनिक बलों के जवानों की सूची बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए टीकाकरण की तारीख, समय और स्थान को उनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। पहले चरण में किसी भी कैदी को टीका नहीं मिलेगा क्योंकि यह अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित किया गया है।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, ‘‘जेल अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने जिस समर्पण और मेहनत से कोविड-19 महामारी के दौरान काम किया हम उसकी सराहना करते हैं। टीकाकरण से उनका मनोबल बढ़ाने और इस कठिन स्थिति में निडर होकर काम करने में मदद मिलेगी।”

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार तक कुल 292 जेलों के कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, और उनमें से 289 ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन अभी भी उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?