दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना: आईएमडी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 12:45 IST2021-02-03T12:45:50+5:302021-02-03T12:45:50+5:30

Delhi is expected to have normal minimum temperature for next two-three days: IMD | दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना: आईएमडी

दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना: आईएमडी

नयी दिल्ली, तीन फरवरी दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले दो से तीन दिनों तक इसके सामान्य रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अब पूर्वी हवाएं बह रही हैं जो बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों में बहनेवाली पश्चिमी हवाओं जैसी सर्द नहीं हैं।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi is expected to have normal minimum temperature for next two-three days: IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे