लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : अम्बेडकर विवि के 10वें दीक्षांत समारोह में करीब एक हजार विद्यार्थियों को दी गई डिग्री

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालयों का काम विद्यार्थियों को बहुविषयक परिप्रेक्ष्य से असली वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए तैयार करना है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) तैयार करने वाली समिति के अगुवा रहे कस्तूरीरंगन ने यहां दिल्ली सरकार द्वारा संचालित डॉ.बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय के 10वे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को एक ऐसी शिक्षा पद्धति की जरूरत है जो 21 वीं सदी की शिक्षा के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के अनुरूप हो। एनईपी को इस तरह तैयार किया गया है ताकि वह हर नागरिक के जीवन को स्पर्श करे। ’’

उन्होंने विद्यार्थियों को नयी एवं लगातार उभरकर सामने आ रही नयी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपने सांस्कृतिक ज्ञान से सीख लेते हुए जीवनपर्यंत शिक्षण परिप्रेक्ष्य को अपनाने तथा नवोन्मेषी ढंग से सोचने के लिए प्रोत्साहित किया।

कस्तूरीरंगन ने राष्ट्रीय विकास में खासकर अगले दशक में जब भारत में विशाल जनसांख्यिकी लाभांश होगा, तब विश्वविद्यालयों की भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में विश्वविद्यालयों का काम युवकों को बहुविषयक परिप्रेक्ष्य से असली वैश्विक समस्याओं को समझने एवं उनका समाधान करने के लिए तैयार करना है।’’

उन्होंने इस बात को लेकर अंबेडकर विश्वविद्यालय की सराहना की कि उसका ढांचा एनईपी 2020 में सुझाये गये बहुविषयक पहल पर पहले से आधारित है।

दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 1,042 विद्यार्थियों को पीएचडी, एमफिल, एमबीए, एमए, बीए (ऑनर्स) की डिग्री और विकास अध्ययन, मानव परिस्थितिकी, मनोविज्ञान चिकित्सकीय अध्ययन आदि विषयों में डिप्लोमा प्रदान किया गया।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस कार्यक्रम में बतौर ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ शामिल हुए। सिसोदिया ने कहा कि अंबेडकर विश्वविद्यालय में न केवल शिक्षा की गुणवत्ता सुधरी है बल्कि सीटों की संख्या भी बढ़ी है और हर साल हजारों विद्यार्थी विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं तथा सरकार ने और दो नये परिसर जोड़ने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग