लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हयात रीजेंसी होटल का शेड गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोग जख्मी; जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: July 2, 2024 11:00 IST

Delhi Hyatt Regency Hotel Shed Collapse: दिल्ली पुलिस ने कहा कि घटना में कम से कम दो लोगों को मामूली चोटें आईं।

Open in App

Delhi Hyatt Regency Hotel Shed Collapse:  दिल्ली में स्थित मशहूर हयात होटल का टेम्परोरी शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, शेड गिरने से दो लोगों घायल हो गए जिन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते दिन एक जुलाई को हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इसकी जांच कर रही है वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों घायलों को मामूली चोंट आई है उनकी हालत स्थिर है। 

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी

मालूम हो कि पिछले हफ्ते जून के महीने में टर्मिनल 1 (टी-1) पर एक छत का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार ड्राइवर की दबकर मौत हो गई। भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट का यह हिस्सा गिरने जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के कुछ दिन बाद अब हयात होटल की शेड गिरने वाला हादसा हुआ है।

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में 88 वर्षों में सबसे अधिक वर्षा हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार 27 जून को सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार 28 जून को सुबह 8:30 बजे तक 228 मिमी वर्षा हुई। यह जून में राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे की सबसे अधिक वर्षा है, जो 1936 के बाद से हुई है, जब 235.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल