लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पताल ने किया खाने की नली की दुर्लभ बीमारी के 375 ऑपरेशन करने का दावा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दिल्ली के एक नामी निजी अस्पताल ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने गत पांच साल में खाने की नली से जुड़ी दुर्लभ बीमारी ‘एकलेशिया कार्डिया’ के इलाज के लिए 375 ऑपरेशन किए हैं।

सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरच) ने अपने बयान में कहा कि नवीनतम तकनीक पीओईएम (पर ओरल इंडोस्कॉपिक माइटोमी) से इस जटिल बीमारी के इलाज के नतीजों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

अस्पताल ने दावा किया कि उसका ‘लिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पैन्क्रियाटिको-बाइलरी विज्ञान संस्थान’ उत्तर भारत में पीओईएम ऑपरेशन करने के मामले में अग्रणी संस्थान है और गत पांच साल में यहां के डॉक्टरों ने करीब 375 पीओईएम ऑपरेशन किए हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि यह ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की उम्र 14 से 90 साल के बीच थी और इनमें से 43 प्रतिशत महिलाएं व 57 प्रतिशत पुरुष थे।

गौरतलब है कि एकलेशिया कार्डिया बीमारी से खाने की नली प्रभावित होती है जिसमें मरीज को खाना निगलने में परेशानी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा