लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने डिजिटल एवं पारंपरिक सुनवाई पर अधीनस्थ अदालतों से रिपोर्ट तलब की

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अधीनस्थ अदालतों से इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा कि पारंपरिक रूप से अदालत कक्ष में आमने सामने की सुनवाई और ऑनलाइन सुनवाई साथ-साथ करने के लिए क्या उनके पास आधारभूत संरचना है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को कहा कि वह अधीनस्थ अदालतों के जिला एवं सत्र न्यायालयों से रिपार्ट प्राप्त करें।

उन्होंने यह निर्देश कई वकीलों की तरफ से दायर एक याचिका पर दिया जिसमें कहा गया है कि वे कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिक हैं एवं कोविड-19 महामारी के दौरान अदालत कक्ष में सुनवाई में पेश होने को लेकर उन्हें कई आशंकाएं हैं।

उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को भी मामले में पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी किया और पूछा कि वकीलों की इस याचिका पर उसकी क्या राय है जिसमें वकीलों ने कहा कि उन्हें जिला अदालत में आमने-सामने की सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंस की मदद से ही पेश होने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने 14 जनवरी को अधिसूचना जारी कर अधीनस्थ अदालतों को एक दिन छोड़कर पारंपरिक रूप से अदालत कक्ष में आमने-सामने की सुनवाई करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल